यूपी के अलीगढ़ में रविवार को 2 जगह नागरिकता कानून के प्रदर्शन के दौरान उपद्रव हुआ। ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा।

अलीगढ़ (Uttar Pradesh). यूपी के अलीगढ़ में रविवार को 2 जगह नागरिकता कानून के प्रदर्शन के दौरान उपद्रव हुआ। ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा। यही नहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस की मानें तो एएमयू की कुछ लड़कियों ककी तरफ से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धार्मिक स्थल पर पथराव के बाद हुआ बवाल 
जानकारी के मुताबिक, तुर्कमान गेट के पास प्रदर्शनकारी युवकों ने एक धार्मिक स्थल पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। पत्थराव के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थराव किया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बवाल के पीछे एएमयू की लड़कियों का हाथ
बवाल के बाद देहलीगेट और ऊपरकोट थाना क्षेत्र की सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा, सब शांतिपूर्ण चल रहा था, इस बीच एएमयू की लड़कियों की तरफ से माहौल खराब करने की कोशिश की गई। लोग सड़क पर बाहर निकलने लगे और पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।