गोरखपुर पुलिस ने पत्रकारों के फोटो आइडी कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। बता दें, गोरखपुर मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज आम लोगों और पत्रकारों से मुलाकात करते हैं।

लखनऊ (Uttar Pradesh) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आतंकियों के निशाने पर हैं। आतंकी हमले की साजिश की रिपोर्ट भी सामने आई है। एक न्यूज चैनल ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि पत्रकार बनकर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी पर आतंकी हमला किया जा सकता है। इस सूचना के बाद आनन-फानन में गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने आइडी कार्ड बनाना किया शुरू
गोरखपुर पुलिस ने पत्रकारों के फोटो आइडी कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। बता दें, गोरखपुर मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज आम लोगों और पत्रकारों से मुलाकात करते हैं।

पत्रकारें से मंदिर में आसानी से मिलते हैं सीएम
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्रकार सहजता से मिलते हैं। जिसे लेकर अब गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

मंदिर आने-जाने वाले पत्रकारों की होगी चेकिंग
खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा को कड़ी कर दी गई है। गोरखनाथ मंदिर में अब आने-जाने वाले पत्रकारों की सघन चेकिंग की जाएगी। उन पत्रकारों को ही अंदर जाने की इजाजत मिलेगी, जिनके पास अनुमति होगी।