उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही है। इसी बीच भाजपा ने ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से प्रत्याशी के अजय प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा की अगली लिस्ट जल्द ही आने वाली है और उसको लेकर शीर्ष नेतृत्व की बैठक भी हो रही हैं। हालांकि उससे पहले ही इस एक नाम का ऐलान पार्टी की ओर से कर दिया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही है। इसी बीच भाजपा ने ठाकुरद्वारा से अजय प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। जारी नोट में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति ने होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक नाम पर स्वीकृति प्रदान की है। इसी के तहत ठाकुरद्वारा विधानसभा से अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपको बता दें कि अजय प्रताप सिंह का इस सीट पर वर्चस्व माना जाता है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर दांव लगाया है। भाजपा अभी तक 194 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। जल्द ही अन्य लिस्ट भी जारी की जाएगी। हालांकि उससे पहले आज ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से अजय प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। 

Scroll to load tweet…