राजकुमार सिंह मुंबई में परिवार के साथ रहकर व्यवसाय करते थे। उसके छह भाई और तीन बहनें थीं। राजकुमार सिंह की भाभी कुसुमलता सिंह ने अपनी मुंबई की आधी जमीन अपने देवर त्रिलोकी सिंह को दे दी थी, जबकि आधी जमीन विजय सिंह को देने को कही थी। लेकिन, जमीन के आधा टुकड़े को बाद में उन्होंने राजकुमार सिंह को दे दिया था। इसी बात को लेकर विजय सिंह अपने भाई राजकुमार से खुन्नस रखता था। 


गोरखपुर (Uttar Pradesh) । जमीन के विवाद को लेकर सगे भाई ने ही अपने छोटे भाई के हत्या का प्लान तैयार किया। इसके बाद बड़े भाई, भाभी और बहन ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने उसके शव को फेंक दिया। जिन्हें पुलिस ने शव बरामद होने के बाद गिरफ्तार लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
एसपी नॉर्थ अरविंद पाण्डेय के मुताबिक राजकुमार सिंह मुंबई में परिवार के साथ रहकर व्यवसाय करते थे। उसके छह भाई और तीन बहनें थीं। राजकुमार सिंह की भाभी कुसुमलता सिंह ने अपनी मुंबई की आधी जमीन अपने देवर त्रिलोकी सिंह को दे दी थी, जबकि आधी जमीन विजय सिंह को देने को कही थी। लेकिन, जमीन के आधा टुकड़े को बाद में उन्होंने राजकुमार सिंह को दे दिया था। इसी बात को लेकर विजय सिंह अपने भाई राजकुमार से खुन्नस रखता था। 

धोखे से भाई ने बुलाया
लॉकडाउन में राजघाट थाना क्षेत्र के नॉर्मल स्थित अपने ससुराल परिवार के साथ आ राजकुमार आया। विजय सिंह ने 10 जून को धोखे से राजुकमार को अपने नार्मल स्थित आवास पर बुलाया था। जहां मुंबई की प्रॉपर्टी को लेकर विजय सिंह, उसकी पत्नी और बहन के साथ मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने पंचायत के दौरान राजकुमार पर जमीन विजय सिंह को देने का दबाब बनाया था। 

हत्या के बाद शव बंधे में फेंका
पंचायत के दौरान राजकुमार अपनी जमीन देने के लिए राजी नहीं हुआ और मौके पर विवाद के दौरान विजय सिंह ने अपने पत्नी और बहन के साथ मिलकर राजकुमार की हत्या कर दी। इतना ही नहीं राजकुमार के शव को नौसढ़ स्थित एकला बंधे के पास फेंक दिया। इस मामले में मृतक राजकुमार सिंह की पत्नी ममता सिंह ने पति के भाई-बहन समेक 8 नामजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।