सरवर अली बताते हैं कि गुड़गांव से ऑक्सीजन प्लांट की मशीन आने के बावजूद प्लांट को लगाने वाले इंजीनियर नहीं मिल रहे थे। ये देखकर खुद प्रशासन ने SDM को भेजकर अयोध्या से इंजीनियर को पुलिस सुरक्षा में बुलाया, फिर सोमवार को इस ऑक्सीजन प्लांट को लगाने का काम पूरा कराया।

बहराइच (Uttar Pradesh) । ऑक्सीजन की किल्लत की बात सामने आ रही है। कई निजी अस्पताल ऑक्सीजन की आपूर्ति समय से न मिलने के चलते बेहाल हैं। ऐसे में लोग खुलकर मदद करने को आगे आ रहे हैं, जिनमें समाजसेवी सरवर अली भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने दोस्तों की मदद रातों-रात ऑक्सीजन प्लांट ही लगवा दिया। जिसकी खबर सुनकर हर कोई समाजसेवी और उनके दोस्तों की तारीफ करता नजर आ रहा है। बता दें कि इसके पहले सरवर अली और उनके दोस्तों ने पिछले साल लॉकडाउन के समय 17 हजार राशन किट बांटी थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

18 बेड को मिल सकेगी ऑक्सीजन 
सरवर अली अपने दोस्तों की मदद से 16 लाख रुपए इकट्ठा किए। इसके बाद रातोंरात बहराइच के मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगवा दिए। इस ऑक्सीजन प्लांट के लगने से करीब 18 बेड को ऑक्सीजन मिल सकेगी।

प्लांट लगने में आई अड़चन तो प्रशासन ने दिया साथ
सरवर अली बताते हैं कि गुड़गांव से ऑक्सीजन प्लांट की मशीन आने के बावजूद प्लांट को लगाने वाले इंजीनियर नहीं मिल रहे थे। ये देखकर खुद प्रशासन ने SDM को भेजकर अयोध्या से इंजीनियर को पुलिस सुरक्षा में बुलाया, फिर सोमवार को इस ऑक्सीजन प्लांट को लगाने का काम पूरा कराया।

(प्रतीकात्मक फोटो)