बागपत के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में पार्श्वनाथ भगवान की अतिशयकारी मूर्तियों के प्रकट होने के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जैन संत अतिवीर सागर महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय 10 से 13 मार्च तक भव्य शताब्दी प्रकट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

बागपत: उत्तर प्रदेश के जिले बागपत के बड़ागांव स्थित अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में पार्श्वनाथ भगवान की अतिशयकारी मूर्तियों के प्रकट होने के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जैन संत अतिवीर सागर महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय 10 से 13 मार्च तक भव्य शताब्दी प्रकट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति हुई थी प्रकट 
आपको बता दे कि बागपत जनपद के खेकड़ा तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में 100 वर्ष पूर्व 1922 में भगवान पार्श्वनाथ की अतिश्यकारी मूर्ति प्रकट हुई थी। प्रभु श्री की प्रतिमा मिलने के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 10 से 13 मार्च तक अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में शताब्दी प्रकट महोत्सव का आचार्य शांतिसागर महाराज छाणी की परंपरा के संत आचार्य अतिवीर सागर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजन होगा। 

देश विदेश से श्रद्धालु होंगे शामिल 
इस अवसर पर मुनि ने कहा कि बड़ागांव में प्रकट हुए श्री अलौकिक और चमत्कारी हैं। उनके दर्शन मात्र से ही मनुष्य के दुख दूर हो जाते हैं। परिवार में धन धान्य की वृद्धि होती है। मंदिर के सौ वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से जैन श्रद्धालु शामिल होंगे। इस मौके पर सुखमाल जैन, सुभाष चंद जैन, प्रभात जैन, नरेश जैन, त्रिलोक चंद जैन, अंकुश जैन, सुनील जैन, सुदर्शन जैन, नवीन जैन आदि श्रद्धालु शामिल हुए। 

दर्जन भर से अधिक वीआईपी होंगे शामिल
प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के महामंत्री सुभाष चंद जैन ने बताया कि प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर के शताब्दी महोत्सव में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से लेकर दर्जन भर से अधिक वीआईपी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनमें दिल्ली के सांसद पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, सांसद प्रतापगढ़ संगमलाल गुप्ता, सांसद बागपत सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा, विजय गोयल, आरसी जैन, पवन सिंघल, मनोज सिंघल शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, उपजिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।

यूपी चुनाव: मतगणना के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम, सपाईयों ने स्टांग रूम के बाहर डाला डेरा