साहिल शुक्ला का कहना है कि राफेल अब भारत की सबसे बड़ी ताकत है। जिससे चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन खौफ खाएंगे। राफेल विमान चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मनों को सबक तो सिखाएगा ही साथ ही देश की बहनों की भी रक्षा करेगा। फिलहाल साहिल ने उसे अपना राफेल भाई मान लिया है। और रक्षाबंधन का त्यौहार भी राफेल के साथ मनाया।

शाहजहांपुर (Shahjahanpur) । रक्षाबंधन के दिन डीएलएड की एक छात्रा ने बेहद अनोखे ढंग से अपने पर्व को मनाया। छात्रा ने राफेल की तस्वीर पर राखी बांधकर उसको अपना भाई बनाया है। छात्रा का कहना है कि राफेल अब चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मनों को तो सबक सिखाएगा ही साथ ही देश की बहनों की रक्षा भी करेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह बांधी राखी
चौक कोतवाली क्षेत्र के हुंडाल खेल की रहने वाली साहिल शुक्ला ने राफेल को अपना भाई बनाया है। साहिल ने राफेल की तस्वीरें पर तिलक किया और राफेल को राखी बांधी। इसके बाद घातक लड़ाकू विमान को अपना भाई मानकर उसकी आरती उतारी। 

छात्रा ने कही ये बातें