यह पूरी तरीके से मोबाइल से ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट होती है। इस लिपस्टिक गन की खास बात यह है कि लिपस्टिक के अंदर ही एक गन है। इसमें एक ही बटन है। जिससे फायर भी होगा और 112 को कॉल भी चला जाएगा।  

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) । युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने महिलाओं ओर युवतियों के लिए लिपस्टिक गन तैयार की है, जो युवतियों और महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही छेड़खानी करने वाले मनचलों को सबक भी सिखाएगी। इतना ही नहीं इससे 112 नंबर को कॉल भी कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ही बटन से सुरक्षा और पुलिस को कॉल
लिपस्टिक गन चार्जेबल डिवाइस है। यह पूरी तरीके से मोबाइल से ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट होती है। इस लिपस्टिक गन की खास बात यह है कि लिपस्टिक के अंदर ही एक गन है। इसमें एक ही बटन है। जिससे फायर भी होगा और 112 को कॉल भी चला जाएगा। 

एक महीने में तैयार हुआ लिपस्टिक गन
श्याम चौरसिया ने बताया कि इस लिपस्टिक को बनाने में करीब एक महीने लगा। इसे बनाने में करीब से 600 रुपए करीब लागत आई है। इस लिपस्टिक से आवाज भी निकलेगी। दावा है कि इसकी आवाज काफी दूर आवाज सुनी जा सकती है।

वूमेन सेफ्टी के लिए बनाया लिपस्टिक गन 
इस लिपस्टिक गन को बनाने वाले श्याम चौरसिया का कहना है कि उन्होंने वूमेन सेफ्टी के लिए लिपस्टिक गन तैयार की है। अगर लड़कियां किसी प्रॉब्लम में हैं तो उन्हें सिर्फ एक बटन दबाना है और 112 को समय रहते कॉल जाएगा। पुलिस तत्काल उन्हें सुरक्षा दे सकेगी।