गांव के लोग बताते हैं कि इस तरह पूजा पाठ करने से परिजनों ने उन्हें मना किया था। लेकिन, लड़कियां गांव में खुशहाली के बादल बरसवाने के लिए भूखे पेट तप पर बैठ गईं। जिसने भी इस बारें में सुना वह खेत पर पहुंच गया। लड़कियां को विश्वास है कि, ईश्वर उनकी कामना जरूर पूरी करेंगे।

अलीगढ़ (Uttar Pradesh) ।  बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की खबर आ रही हैं। लेकिन, यूपी के अलीगढ़ में एक गांव सिकुर्रा पूरी तरह से सूखे की मार झेल रहा है। आज तो गांव की खुशहाली के लिए 4 लड़कियों ने खेत में ही पूजा पाठ शुरू कर दिया। परिजनों के मना करने के बाद भी ये लड़कियां भूखे-प्यासे जप-तप कर रही हैं। बता दें कि इस गांव में छह माह से अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण किसानों को परेशानी हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांव वालों की पीड़ा देखकर ली निर्णय
अलीगढ़ मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर सिकुर्रा गांव है। जहां गांव में 6 महीने से बारिश न होने से लोग परेशान हैं। बारिश न होने से फसलों के चौपट होने की बात होती रहती है। कहा जा रहा है कि आज से गांव की 4 लड़कियां भगवान की पूजा पाठ करने के लिए जप-तप कर रही हैं। ये लड़कियां अपने परिवार वालों की बातें सुनकर ऐसा कर रही हैं। 

भगवान पर है पूरा भरोसा
गांव के लोग बताते हैं कि इस तरह पूजा पाठ करने से परिजनों ने उन्हें मना किया था। लेकिन, लड़कियां गांव में खुशहाली के बादल बरसवाने के लिए भूखे पेट तप पर बैठ गईं। जिसने भी इस बारें में सुना वह खेत पर पहुंच गया। इंद्रदेव से अच्छी बारिश की मनौती की। लड़कियां को विश्वास है कि, ईश्वर उनकी कामना जरूर पूरी करेंगे।