पुलिस की तरफ से कोई बयान अभी सामने नहीं आया है। परिवारवाले इसे हादसा बता रहे हैं।

आगरा (उत्तर प्रदेश). यूपी के आगरा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्तनपान कराने के दौरान तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद मां बेसुध होकर बार-बार बेहोश हो जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले भारत सिंह सोमवार को पत्नी सरिता और तीन महीने के बच्चे के साथ सो रहे थे। सरिता ने बताया, देर रात बच्चे के रोने पर मैं उसे स्तनपान करा रही थी। उस दौरान कब मेरी आंख लग गई, कुछ पता नहीं चला। करवट लेने पर बच्चा मेरे नीचे दब गया। सुबह जब उठी तो देखा बच्चा मेरे नीचे दबा था। उसके अंदर कोई हलचल नहीं होने पर मैं घबरा गई और परिवारवालों को इसके बारे में बताया। इसके बाद बच्चे को हम सीएचसी बाह ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, पुलिस की तरफ से कोई बयान अभी सामने नहीं आया है। परिवारवाले इसे हादसा बता रहे हैं।