बताते हैं कि पुलिस ने उन्हें काफी देर समझाने की कोशिश की, लेकिन समझाने में नाकाम रहे। किशोरी बहनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शादी एक साथ और उसी युवक से नहीं हुई तो वह कुछ भी कर सकती हैं। पुलिस ने उनके स्वजन को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर स्वजन भी गंगानगर थाने पहुंच गए। पुलिस और स्वजन दोनों समझाने में जुटे हैं, लेकिन किशोरी अपनी जिद पर अडिग हैं।  

मेरठ ( Uttar Pradesh) । गैर जाति के एक लड़के पर दो सगी बहनों का दिल आ गया। जिसकी जानकारी होने पर परिवार वालों ने विरोध किया। इससे खफा दोनों बहनें घर से भागकर सीधे थाने पहुंची और अपनी लव स्टोरी पुलिस को सुनाई। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। लेकिन, वे अपनी बातों पर अडिग है। यह घटना गंगानगर थाने की हैं, जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थाने में सुनाई ये लव स्टोरी
दो सगी बहनें एक ही लड़के से प्‍यार करती हैं। बुधवार की दोपहर गंगानगर थाने पर एकाएक पुलिस के सामने पहुंची। पुलिस के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह घर से भागकर थाने आई हैं। दोनों ही एक युवक से प्यार करती हैं, जो गैर जाति से है। वह दोनों ही उससे शादी करना चाहती हैं। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।

बोलीं-शादी नहीं हुई तो कुछ भी कर सकती हूं
बताते हैं कि पुलिस ने उन्हें काफी देर समझाने की कोशिश की, लेकिन समझाने में नाकाम रहे। किशोरी बहनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शादी एक साथ और उसी युवक से नहीं हुई तो वह कुछ भी कर सकती हैं। पुलिस ने उनके स्वजन को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर स्वजन भी गंगानगर थाने पहुंच गए। पुलिस और स्वजन दोनों समझाने में जुटे हैं, लेकिन किशोरी अपनी जिद पर अडिग हैं। 

(प्रतीकात्मक फोटो)