मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। यहां गणेश पंडाल में शनिवार दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच पंडाल से कुछ दूरी पर काले रंग की अटैची रखी दिखी।

कानपुर. यूपी के कानपुर में गणेश पंडाल के पास एक लावारिस अटैची मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध स्थिति में रखी मिली अटैची में बम होने की आशंका से लोग उससे भाग खड़े हुए। पुलिस को सूचना दी गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। यहां गणेश पंडाल में शनिवार दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच पंडाल से कुछ दूरी पर काले रंग की अटैची रखी दिखी। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बर्रा थाने में तैनात दारोगा अशोक कुमार कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना डरे अटैची को उठाकर सड़क के बीच में रखा। उसके बाद पहले उसे सावधानी से खोलने की कोशिश की। 

जानें अटैची से क्या निकला
जब अटैची नहीं खुली तो दारोगा ने उसे पत्थर से तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद भी जब वह नहीं खुली तो उसे पटक-पटककर तोड़ दिया। अटैची के खुलते ही मौके पर मौजूद लोग गणपति बप्पा मोर्या के नारे लगाने लगे। दरअसल, अटैची के अंदर कुछ नहीं था, जिससे लोगों ने चैन की सांस ली और गणपति बप्पा के नारे लगाते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। 

पुलिस का क्या है कहना
वहीं, इंस्पेक्टर सतीश कुमार के मुताबिक, एक लावारिस अटैची मिली थी। हालांकि, उसके अंदर से कुछ नहीं मिला। इसमें किसी की शरारत लगती है।