उन्नाव की गैंगरेप पीड़िता ने शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। बीते गुरुवार को पीड़िता को जिंदा जलाया गया था, जिसमें वो 90% जल गई थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। पीड़िता को जलाने मामले में एक चश्मदीद सामने आया था।

उन्नाव (Uttar Pradesh). उन्नाव की गैंगरेप पीड़िता ने शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। बीते गुरुवार को पीड़िता को जिंदा जलाया गया था, जिसमें वो 90% जल गई थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। पीड़िता को जलाने मामले में एक चश्मदीद सामने आया था। उसने बताया था, आग लगने के बाद पीड़िता घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर चलकर उसके घर तक आई और मदद मांगी। यही नहीं, पीड़िता ने उससे मोबाइल मांगकर खुद पुलिस को मामले की सूचना दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए मदद मांगने पहुंची थी पीड़िता
चश्मदीद रविंद्र प्रकाश ने कहा, मैं घर के बाहर कुछ काम कर रहा था। इस बीच जली हुई एक लड़की बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए मेरे पास आई। मैं उसे देखकर हैरान था। उसने मुझसे मोबाइल मांगा और खुद 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना देने के तुरंत बाद पीआरवी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

क्या है पूरा मामला
मामला बिहार थाना क्षेत्र के हिंदूनगर का है। कुछ दिन पहले यहां युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेजा। हाल ही में वे जमानत पर जेल से बाह आए थे। मामले में गुरुवार को युवती मामले की पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। रास्ते में सुबह करीब चार बजे दोनों नामजद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।