उत्तर प्रदेश के आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के चलते लखनऊ में  प्रियंका गांधी के रोड शो करेंने जा रही हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी महिला सम्मलेन भी कराएगी। दिसंबर माह में लखनऊ स्थित रमाबाई आंबेडकर मैदान में लगभग पांच लाख की भीड़ वाली एक जनसभा भी आयोजित होगी।


लखनऊ. उत्तर प्रदेश के आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के चलते सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस भी इस बार चुनाव में कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रही है। यही वजह है की इस बार प्रियंका गांधी खुद पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार अलग-अलग अभियानों के माध्यम से जनाधार जुटाने की कोशिशों में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में प्रियंका गांधी के रोड शो करेंने जा रही हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी महिला सम्मलेन भी कराएगी। दिसंबर माह में लखनऊ स्थित रमाबाई आंबेडकर मैदान में लगभग पांच लाख की भीड़ वाली एक जनसभा भी आयोजित होगी जिसे प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस की तरफ महिलाओं का बढ़ रहा रुख
हम वचन निभाएंगे के नाम से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा जारी है जिसमें पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी प्रतिज्ञाओं के माध्यम से जनता को साधने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। दूसरी ओर ‘भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ’ नारे के साथ कांग्रेस की 32 हज़ार किलोमीटर से ज्यादा की पदयात्रा का भी कार्यक्रम जारी है। अब इन सभी कार्यक्रमों से पार्टी जनता को कितना प्रभावित कर रही है, इस विषय पर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने प्रतिक्रिया भी दी है। सचिन रावत का कहना है कि प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की जो प्रतिज्ञा ली है उससे महिलाओं का रुख कांग्रेस की तरफ बढ़ा है।

 राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी जरूरी
पार्टी प्रवक्ता का कहना है राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से राष्ट्र निर्माण में भी उनका योगदान बढ़ेगा। प्रियंका गांधी खुद एक महिला हैं तो उन्हें महिलाओं की शक्ति का अंदाज़ा है। वे जानती हैं कि महिलाओं के बगैर हर विधा अधूरी है। इसीलिए उन्होंने राजनीति में महिलाओं को आगे रखने की प्रतिज्ञा ली है। सचिन रावत ने कहा है कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाएं जनता के हित में है।

 प्रियंका गांधी ने ली है जनमुद्दों की प्रतिज्ञाएं
चुनाव के मद्देनज़र प्रियंका गांधी द्वारा ली गईं प्रतिज्ञाएं जनमुद्दों और जनता के हितों से जुड़ी हुई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत का कहना है कि इन प्रतिज्ञाओं का सीधा फायदा उत्तर प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा, जनता ने सपा, बसपा और भाजपा की सरकारें देखीं हैं। इन सरकारों ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश की जनता के हितों की बात होगी और जनता के हितों के लिए ही हर कांग्रेसी कार्य करेगा।