आगरा से सांसद और राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से है। एस पी सिंह बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई है। 

मैनपुरी: यूपी विधानसभा चुनाव में हॉट सीट करहल से लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप अधिवक्ता सुरेश चंद्र सोनी ने लगाए हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री पर जाति बदलकर संविधान और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी मैनपुरी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया गया कि लंबे समय से एसपी सिंह बघेल द्वारा जाति में फर्जीवाड़ा किया गया। उन्होंने कई अभिलेख सार्वजनिक करते हुए बताया कि शिक्षा ग्रहण करने और नौकरी के दौरान भी उन्होंने अपनी जाति ठाकुर दिखाई जो कि सामान्य वर्ग में आती है। जबकि नौकरी से लेकर तीन बार चुनाव तक उन्होंने अपनी जाति पिछड़ा वर्ग बताकर चुनाव लड़ा। इसी के सहारे ही वह बीजेपी पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने। वहीं बीते दो चुनावों से वह अपनी जाति अनुसूचित बता रहे हैं। 

सुनवाई न होने पर लेंगे न्यायालय की शरण

अधिवक्ता ने इसे धोखा बताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मैनपुरी अविनाश कृष्ण से इस बाबत शिकायत की है। इसी के साथ करहल सीट से एसपी सिंह बघेल का निर्वाचन निरस्त करने की भी गुजारिश की है। इस बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी शिकायत भेजी गई है, साथ ही कहा गया है कि अगर सुनवाई नहीं होती है तो वह करहल जाकर लोगों को इस बारे में बताएंगे। इसी के साथ न्यायालय की भी शरण लेंगे। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ FIR दर्ज, युवती ने लगाए गंभीर आरोप