ज्ञानपुर में सपा के बाद पोस्टल बैलेट से सबसे अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवारों में दूसरा नाम बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का है। विजय मिश्रा को 200 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों ने पसंद किया है। वहीं कई कर्मचारी ऐसे भी हैं जिन्हें कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया।

भदोही: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में भदोही (Bhadohi) में तीन में से 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी की हार हुई है। हालांकि यहां सरकारी कर्मचारियों को सपा उम्मीदवार खूब पसंद आए हैं। कार्मिकों के लिए की गई पोस्टल बैलेट की व्यवस्था में इसका पता लगता है। यहां मतदान में सपा के उम्मीदवारों को खूब वोट मिले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बात अगर ज्ञानपुर की हो तो सपा के बाद पोस्टल बैलेट से सबसे अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवारों में दूसरा नाम बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का है। विजय मिश्रा को 200 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों ने पसंद किया है। वहीं कई कर्मचारी ऐसे भी हैं जिन्हें कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। ज्ञानपुर औऱ औराई में तीन कर्मियों को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। लिहाजा उन्होंने नोटा के विकल्प को अपनाया। 

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रशिक्षण के समय ही कार्मिकों का मतदान पोस्टल बैलेट से हुआ था। मतदान के बाद जारी किया गया था। अगर आंकड़ों की बात हो तो भदोही विधानसभा क्षेत्र में कुल 1196 वोट पोस्टल बैलेट से मिले। इसमें से सपा प्रत्याशी जाहिद बेग को 742 वोट मिले हैं। वहीं रवींद्रनाथ त्रिपाठी को सिर्फ 297 वोट मिले हैं। जबकि बसपा के हरिशंकर उर्फ दादा चौहान को 128 कर्मचारियों ने पसंद किया है। वहीं कांग्रेस और एआईएमआईएम को 7-7 वोट मिले हैं। 

ज्ञानपुर सीट पर भी सपा को 665 वोट मिले हैं जबकि निषाद पार्टी के प्रत्याशी को 195 वोट मिले हैं। वहीं विजय मिश्रा को 203 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से वोट दिया है। बसपा को यहां से 71 जबकि कांग्रेस को 7 वोट मिले हैं। 

चुनाव के बाद अखिलेश ने अंबेडकरनगर के नव निर्वाचित विधायकों से की मुलाकात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अंबेडकरनगर के सभी नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की। लालजी वर्मा, राम मूर्ति वर्मा, त्रिभुवन दत्त , राकेश पांडेय, राम अचल राजभर ने जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने जिले की सभी सीटें जीतने पर अंबेडकरनगर की जनता का आभार प्रकट किया। 

2012 के बाद अखिलेश के आसपास बना ये घेरा ले जा रहा सपा को जीत से दूर, जानिए क्यों डूबी चुनाव में लुटिया