यूपी चुनाव 2022 को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जारी किए गए तीन नामों में  सुनील अर्कवंशी, मनोज कुमार राजवंशी, ललिता हरेंद्र शामिल हैं। गठबंधन की ओर से इन्हें हरदोई, सीतापुर और बहराइच से प्रत्याशी बनाया गया है। 

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) गठबंधन की ओर से तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। जारी किए गए प्रत्याशियों में सुनील अर्कवंशी, मनोज कुमार राजवंशी, ललिता हरेंद्र का नाम शामिल है। 
जारी की गई सूची के अनुसार हरदोई संडीला से सुनील अर्कवंशी, सीतापुर मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, बहराइच बलहा से ललिता हरेंद्र को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी के साथ बताया गया कि समाजवादी पार्टी गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जल्द ही जारी की जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सपा ने गुरुवार को जारी की थी 56 उम्मीदवारों की लिस्ट 
आपको बता दें कि सपा ने बीते दिन गुरुवार को ही 56 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जारी की गई इस तीसरी लिस्ट में लखीमपुर, हरदोई, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया समेत 56 विधानसभाओं से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था। जारी की गई इस लिस्ट में 9 मुस्लिम और 10 एससी चेहरे शामिल थे। 

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरु होगा। सात चरण में होने वाले चुनाव के बाद परिणाम 10 मार्च को आएगा। चुनाव को लेकर लगातार सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों के साथ ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सुभासपा की ओऱ से भी यह लिस्ट जारी की गयी है। लिस्ट के अनुसार सुभासपा और सपा गठबंधन ने यह तीन उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनाई है। जिसके बाद इनका नाम जारी किया गया है। गठबंधन जल्द ही अन्य उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी करेगी।