उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कई जिलों में हिंसा की घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन अब कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में चंदौली बूथ पर विवाद के बाद युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। 

चंदौली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav) के सातों चरणों का मतदान सोमवार को संपन्न हो चुका है। लेकिन मतदान के बीच कुछ जगहों पर हिंसा की भी घटनाएं सामने आने के बाद से प्रशासन के सामने अब कार्रवाई की चुनौतियां सामने आ गई हैं। इसी कड़ी में चंदौली जिले में भी एक बूथ पर विवाद को लेकर युवक को गोली मारने की घटना की पुलिस जांच कर रही है। माना जा रहा है कि विवाद बूथ को लेकर ही हुआ था, ऐसे में गोली मारने की घटना को केंद्र में रखकर पुलिस जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विवाद बाद देर रात युवक को मारी गोली
चंदौली जिले के अरंगी गांव में सोमवार को मतदान के दौरान बूथ पर हुए विवाद के बाद देर रात युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के कमर के नीचे लगी है जिसकी घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद से पुलिस ने इस हादसे को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर पुलिस को खाली करतूस भी बरामद हुआ है।

सोमवार को मतदान बूथ पर हुआ था विवाद
बता दें कि मतदान के दौरान वोट देने को लेकर बूथ पर ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी गई थी। आरोप है कि सदाबृज बिंद का बेटा जय किशन रात में अपने घर में सोया था। कमरे की खिड़की खुली थी। देर रात अज्ञात हमलावरों ने खिड़की के पास से जयकिशन को लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली कमर के नीचे लगी है। लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। 

सीओ बोले- घटना की चल रही छानबीन
पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी है। घटना को ग्राम प्रधान पक्ष और पूर्व विधायक के बीच हुई तनातनी से भी जोड़कर देखा जा रहा। सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके से सिर्फ खोखा मिला है। घायल का निजी अस्प्ताल में इलाज कराने के बाद को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

एग्जिट पोल के ग्राफ पर सिद्धार्थनाथ सिंह ने जताई खुशी, कहा- लोगों ने जाति की राजनीति के ऊपर उठकर किया वोट