उत्तर प्रदेश में अगले साल यानि 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसमें करीब 5 महीने का वक्त है, लेकिन अभी से चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सभी पार्टियों ने देश के सबसे बड़े राज्य में सत्ता पर काबिज होने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अगले साल यानि 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसमें करीब 5 महीने का वक्त है, लेकिन अभी से चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सभी पार्टियों ने देश के सबसे बड़े राज्य में सत्ता पर काबिज होने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने भी यूपी के चुनावी रण में ताल ठोक दी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चुनाव जीतने के लिए बिजली फ्री देने जैसे कई बड़े ऐलान किए। वहीं आप की मुफ्त देने वाली घोषणाओं के बाद twitter पर लोगों ने कई तीखे कमेंट्स भी किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, दिल्ली के डिप्टी सीएम गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे हुए थे। जहां सिसोदिया ने चुनावी ऐलान करते हुए कहा कि यूपी में अगर विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीती तो यूपी की पूरी तरह से तस्वीर बदल जाएगी। 300 यूनिट तक बिजली फ्री कर देंगे। साथ ही किसानों के लिए खेती में उपयोग होने वाली बिजली पूरी तरह से फ्री में दी जाएगी।

twitter पर आए तीखे कमेंट्स
बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब-उत्तराखंड और गुजरात में फ्री बिजली देने के ऐलान कर चुकी है। अब यूपी में ऐलान के बाद twitter पर लोगों ने कई तीखे कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- #फ्री बिजली के कारनामे गूगल पर सर्च कर लेना। अपने धर्म से ही हाथ गंवा बैठोगे, तो फ्री में क्या लोगे? न कोई त्यौहार मना पाओगे ना कोई तीज।

- दूसरे यूजर ने लिखा-#पहले दिल्ली वालों को दे दो कम दाम में बिजली। इंडस्ट्रीज पे टैक्स डाल के जनता को फ्री बिजली का प्रलोभन देते हो। जनता को बताओ आप की 2013 से अब तक कितना टैक्स बढ़ाया है इंडस्ट्रीज पे, जिसका असर अप्रत्यक्ष रूप से जनता पे ही पड़ता है।

- तीसरे यूजर ने लिखा-#और भी फ्री में मिलेगा, फ्री में मिलेगा अमानतुल्ला, बम धमाके, दंगे, सड़कों पर मजारें और मस्जिद, और जगह जगह रोहिंग्या। वहीं चौथे ने लिखा-#फ्री यही होता है। यह फ्री जानकर लोग इनको अब अंगूठा देंगे। इनको कोई वोट नही देना चाहिए, ये देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। देश को खोखला और देश के नागरिकों को फ्री-फ्री कर के निकम्मा और नकारा बना रहे हैं।

- अगले यूजर ने आप पर कमेट्स करते हुए लिखा-# सरकार बनेगी तब ना ये ऐलान काम के हैं। #15 लाख का फ़ायदा करेगा ये केजरीवाल...ये केवल दंगा करवा सकता है फ्री में चक्कर मैं यूपी वालों अपना नुक्सान मत करवा लेना।

Scroll to load tweet…