04:01 PM (IST) Nov 19
डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दीजिए, यह दशक यूपी में बुंदेलखंड का दशक बनाएंगे

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड के महोबा में लोगों से डबल इंजन की सरकार के लिए आशीर्वाद मांगा और कहा कि आप आशीर्वाद दीजिए इस दशक को यूपी में बुंदेलखंड का दशक बनाएंगे। इसके बाद पीएम ने धन्यवाद देते हुए झांसी जाने की इजाजत मांगते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगवाए। 

03:57 PM (IST) Nov 19
परिवारवादियों ने छोटे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से भी वंचित रखा

परिवारवादियों ने छोटे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से भी वंचित रखा। लेकिन हमने उनको केसीसी उपलब्ध कराया। हम बुंदेलखंड से पलायन को रोकने के लिए इस क्षेत्र को रोज़गार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और यूपी डिफेंस कॉरिडोर भी इसका एक बहुत बड़ा प्रमाण है।

03:56 PM (IST) Nov 19
परिवारवादियों की सरकारें किसानों को अभाव में रखना चाहती

देश के किसानों को फायदा मिले इसके लिए राष्ट्रीय मिशन शुरू किया है। बुंदेलखंड के किसानों को भी बहुत मिली है। परिवारवादियों की सरकारें किसानों को अभाव में रखना चाहती है। वह किसानों के नाम पर योजनाएं चलाते लेकिन फायदा किसानों को नहीं मिलता था।

03:54 PM (IST) Nov 19
बीज से लेकर बाजार तक किसानों के हित में फैसले लिए

पीएम ने कहा कि बीज से लेकर बाजार तक किसानों के हित में फैसले लिए हैं। 

03:53 PM (IST) Nov 19
सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं।

03:52 PM (IST) Nov 19
बेतवा लिंक का समाधान भी हमारी ही सरकार ने निकाला

महोबा में पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है। ये समस्याओं की राजनीति करते हैं और हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं। केन-बेतवा लिंक का समाधान भी हमारी ही सरकार ने निकाला है, सभी पक्षों से संवाद करके रास्ता निकाला है।

03:50 PM (IST) Nov 19
वो उत्तर प्रदेश को लूटकर नहीं थकते थे, हम काम करते-करते नहीं थकते

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक बुंदेलखंड के लोगों ने लूटने वाली सरकारें देखीं हैं। पहली बार बुंदेलखंड के लोग, यहां के विकास के लिए काम करने वाली सरकार को देख रहे हैं। वो उत्तर प्रदेश को लूटकर नहीं थकते थे, हम काम करते-करते नहीं थकते हैं।

03:49 PM (IST) Nov 19
बुंदेलखंड को लूटकर पूर्व की सरकारों ने अपने परिवारों का किया भला

बुंदेलखंड को लूटकर पूर्व की सरकारों ने अपने परिवारों का भला किया। आपका परिवार बूंद बूंद को तरसता रहे इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां की परियोजनों में कमीशन और भ्रष्टाचार से लूटा है पूर्व की सरकारों ने। अर्जुन सहायक परियोजना इसका उदाहरण है।

03:47 PM (IST) Nov 19
पूर्व की सरकारों ने ताल तलैया के नाम पर फीते काटे, यह महोबावासी मुझसे बेहतर जानते

समय के साथ यह क्षेत्र अनदेखी का शिकार हुआ। क्यों यहां बेटियों को ब्याहने से लोग कतराने लगे। इसका जवाब आपको ढूंढना होगा। दिल्ली और राज्य की पहले की सरकारों ने यहां की वन संपदा को माफिया के हवाले करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यहां विकास पूर्व की सरकारों ने नहीं किया। अब माफिया पर बुलडोजर चल रहा तो ये लोग हायतौबा मचा रहे। लेकिन यह कितना भी हायतौबा मचा लें विकास का काम रुकने वाला नहीं है। पूर्व की सरकारों ने बुंदेलखंड के साथ जो व्यवहार किया वह यहां के लोग भूलने वाले नहीं हैं। 

03:43 PM (IST) Nov 19
महोबा जलसंरक्षण का उत्तम मॉडल हुआ करता था: पीएम मोदी

बुंदेलखंड का महोबा जलसंरक्षण का उत्तम मॉडल हुआ करता था। यही बुंदेलखंड है जिसने वनवास में भी प्रभु श्रीराम का साथ दिया। लेकिन समय के साथ यही क्षेत्र पानी की चुनौतियों और पलायन का केंद्र बन गया। 

03:35 PM (IST) Nov 19
महोबा के लोगों को बुंदेलखंडी में प्रणाम

प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड के लोगों को वहां की भाषा में प्रणाम किया। कहा- महोबा के वासियों को हमार कोटि-कोटि प्रणाम। 

03:34 PM (IST) Nov 19
महोबा के लोगों को बुंदेलखंडी में प्रणाम

प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड के लोगों को वहां की भाषा में प्रणाम किया। कहा- महोबा के वासियों को हमार कोटि-कोटि प्रणाम। 

03:33 PM (IST) Nov 19
महोबा के लोगों को बुंदेलखंडी में प्रणाम

प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड के लोगों को वहां की भाषा में प्रणाम किया। कहा- महोबा के वासियों को हमार कोटि-कोटि प्रणाम। 

03:22 PM (IST) Nov 19
हमारा सौभाग्य है कि 2014 में देश को मोदीजी का नेतृत्व मिला : योगी

शुद्ध पेयजल आजादी के बाद से सपना था। इसे हकीकत में बदलने की बात किसी के दिमाग में नहीं आई। हमारा सौभाग्य है कि 2014 में देश को प्रधानमंत्री मोदीजी का नेतृत्व मिला। आज इसी का परिणाम है कि यूपी के अंदर आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में विकास तेजी से बढ़ रहा है।

03:02 PM (IST) Nov 19
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे महोबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोबा पहुंच गए हैं। वे आज से तीन दिन के यूपी दौरे पर हैं। वे यहां अर्जुनबांध योजना का उद्घाटन करेंगे। 

Read more Articles on