उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव  (UP Assembly  Elections 2022) जीतने के लिए प्रियंका गांधी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। उन्होंने सत्ता में आऩे के लिए सबसे अधिक फोकस महिलाओं पर किया है। इसी बीच वह शनिवार को बाराबंकी में खेतों में काम कर रहीं महिलाओं के बीच जा पहुंची।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) जीतने के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। यूपी फतह के लिए प्रियंका ने सबसे अधिक महिलाओं पर फोकस किया है। वह रोजाना एक के बाद एक महिलाएं के लिए ऐलान कर रही हैं। शनिवार को उन्होंने बराबंकी में प्रतिज्ञा यात्रा (Pratigya Yatra) शुरूआत की। इसी बीच प्रियंका अचानक खेतों में काम करने वाली महिलाओं के बीच पहुंची, जहां उन्होंने साथ बैठकर खाना खाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब महिलाओं के साथ खेत में लंच करने लगीं प्रियंका
दरअसल, कांग्रस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जब बाराबंकी में महिलाओं को खेतों में काम करते देखा तो उन्होंने अपना काफिला रुकवाया। वह सीधे उनके पास जा पहुंची, जहां उन्होंने महिलाओं से मुलाकात की और सभी से नाम भी पूछे। इसके अलावा उन्हीं के साथ जमीन पर बैठकर लंच भी किया। प्रियंका ने सभी महिलाओं के बीचों-बीच बैठीं और आलू के पराठे, गुड़ और सलाद खाई। 

यह भी पढ़ें-UP फतह करने पर ये 7 वचन निभाएगी कांग्रेस, प्रियंका ने जारी किया मास्टरप्लान, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

महिलाओं से परेशानी पूछकर बताई अपनी कहानी
महिलाओं के साथ लंच करने के बाद प्रियंका ने कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही कहा कि वह कांग्रेस का साथ दें उनकी हर समस्या का हल किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं से उनकी परेशानियां भी पूछीं। उन्होंने यूपी में के चुनाव में 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने के अलावा कहा कि अब आपकी बेटियों को कांग्रेस स्मार्ट फोन और स्कूटी भी देगी।

7 प्रतिज्ञाओं का किया ऐलान
प्रियंका गांधी ने बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद 7 बड़े ऐलान किए। वह बाराबंकी के हरख चौराहे पर पहुंचीं और अपनी घोषणाओं का ऐलान करते हुए कहा कि मैं यहां पर कांग्रेस पार्टी की 7 प्रतिज्ञाएं को बताने आई हूं। जिन्हें चुनाव चीतने पर हर हाल में पूरा किया जाएगा। साथ ही उनसे आगे आने की अपील की। उनको समझाते हुए कहा कि आप आगे आइए, आप ने जिस तरह से माइक थामा है, एक दिन आप सत्ता संभालेंगी। कांग्रेस आपके लिए यह मंच देती है।

यह भी पढ़ें-जब फ्लाइट में अचानक आमने-सामने आ गए प्रियंका-अखिलेश, हाथ जोड़े, मुस्कुराए, जानिए क्या हुई बात...

1. टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी
2. छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी
3. किसानों का पूरा कर्जा माफ
4.2500 में गेहूं धान, 400 पाएगा गन्ना किसान
5. बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
6.दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार
7. 20 लाख को सरकारी रोजगार
यह भी पढ़ें-Agra: पुलिस कस्टडी में मारे गए अरुण के परिवार से मिलीं प्रियंका, बोलीं- UP में गरीबों को न्याय नहीं