Up Chunav Result  2022 : उत्तर प्रदेश चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। योगी आदित्यनाथ प्रचंड बहुमत के साथ यहां सरकार बनाने के करीब हैं। गुरुवार को नतीजों से पहले रुझान आने शुरू हुए तो सोशल मीडिया पर मीम्स की धूम मच गई। इस दौरान पुष्पा का डायलॉग ‘फायर है मै…’ भी खूब वायरल हुआ। इसके अलावा लोगों ने बुलडोजर और अन्य तरीकों से योगी आदित्यनाथ की जीत का जश्न वर्चुअली शेयर किया। देखें कैसे --कैसे मीम्स वायरल हुए। 

इलेक्शन डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। योगी आदित्यनाथ प्रचंड बहुमत के साथ यहां सरकार बनाने के करीब हैं। गुरुवार को नतीजों से पहले रुझान आने शुरू हुए तो सोशल मीडिया पर मीम्स की धूम मच गई। इस दौरान पुष्पा का डायलॉग ‘फायर है मै…’ भी खूब वायरल हुआ। इसके अलावा लोगों ने बुलडोजर और अन्य तरीकों से योगी आदित्यनाथ की जीत का जश्न वर्चुअली शेयर किया। देखें कैसे --कैसे मीम्स वायरल हुए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमल का फूल समझकर फ्लावर समझे थे क्या...



सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फेमस हुआ पुष्पा के डायलॉग वाला मीम। इसमें योगी आदित्यनाथ को बंदूक के साथ दिखाया गया है। साथ में लिखा है– कमल का फूल समझकर फ्लावर समझे थे क्या, फ्लावर नहीं, फायर हूं मैं। इस मीम पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। देवसेना तहसील नाम के एक यूजर ने बुल्डोजर का एक वीडियो शेयर किया। इसमें बुलडोजर भी जीत का जश्न मना रहा है। कैप्शन में लिखा है– अब फिर से चलेगा बुलडोजर। गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं की संपत्तियों पर जमकर बुलडोजर चलवाया है, इसलिए उन्हें बुलडोजर सीएम भी कहा जाता है। एक अन्य यूजर ने एक ट्रेन में बहुत सारे बुलडोजरों को ले जाने वाला वीडियो शेयर किया। जय श्रीराम के कैप्शन के साथ इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। 

Old Monk भी खूब फेमस हुआ



एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा– Monk Win in UP, Old Monk in Punjab. यानी उत्तर प्रदेश में साधु और पंजाब में ओल्ड मॉन्क (शराब ब्रांड) जीत गए। यह मीम वॉट्सऐप पर काफी शेयर हो रहा है। दरअसल, पंजाब में सीएम कैंडिडेट और आप प्रत्याशी भगवंत मान पर नशे में रहने के आरोप लगते रहे हैं। इसलिए उनकी जीत को ‘ओल्ड मॉन्क’ बताया जा रहा है। 

अपर्णा जब लड्‌डू बांटेंगी तक क्या होगा



एक यूजर ने समाजवादी पार्टी की बहू अपर्णा का जिक्र कर अखिलेश यादव को ताना मारा। इस यूजर ने लिखा– मजा तो तब आएगा जब अपर्णा यादव ढोल बजवाकर पूरे परिवार को लड्‌डू खिलाएंगी। बताते चलें कि चुनाव से पहले अपर्णा समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। वह लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। हालांकि, भाजपा ने भी उन्हें लखनऊ कैंट से टिकट नहीं दिया, लेकिन अपर्णा का कहना है कि मैं टिकट के लिए भाजपा की नीतियों के चलते पार्टी में शामिल हुई हूं।

एक यूजर ने लिखा- उत्तराखंड में भी योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री भेजें माननीय प्रधानमंत्री जी। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा इसी नीति से काम हो। देश हित राष्ट्रहित और नागरिक हित इसी को लेकर आगे बढ़े ऐसा मुख्यमंत्री देवभूमि उत्तराखंड के लिए भी माननीय प्रधानमंत्री जी ने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 
Election result 2022 : देश के नक्शे में कांग्रेस एक और राज्य से गायब हो गई, भाजपा चारों राज्यों में कायम!

5 कारण से समझें 18 साल के करियर में क्यों हार गए नवजोत सिंह सिद्धू