सरकार अभी भी हर दिन करीब एक लाख 25 हजार लोगों का कोविड टेस्ट करा रही है। हर जिले में कांटेट ट्रेसिंग भी की जा रही है। प्रदेश के हर जिलों की रोज रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

लखनऊ (Uttar Pradesh)। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की वापसी होने की खबर है। इसे देखते हुए यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपने अधिकारियों को हाईअलर्ट पर कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही सीएम इसे लेकर प्रदेश में भी दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम ने मीटिंग में दिया ये निर्देश
केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा सहित कुछ अन्य राज्यों में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए हुई यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हो गए हैं। मंगलवार की समीक्षा बैठक में देश के कुछ राज्यों में फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते कोविद के बढ़ते मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। 

इन प्रदेशों से आने वालों पर नजर
सीएम ने महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब तथा छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा है। इसके साथ ही इन सभी के अनिवार्य परीक्षण के साथ इनको क्वारंटीन करने का निर्देश दिया है। 

रोज हो रहा 1.25 लाख कोविड टेस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक, डीएस नेगी ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उत्तर प्रदेश में भले ही गिरावट आई है, लेकिन अब भी सभी जिलों में स्थिति की निगरानी की जा रही है। सरकार अभी भी हर दिन करीब एक लाख 25 हजार लोगों का कोविड टेस्ट करा रही है। हर जिले में कांटेट ट्रेसिंग भी की जा रही है। प्रदेश के हर जिलों की रोज रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

सभी डीएम को दिए गए ये निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी जिलाधिकारियों को शिवरात्रि और होली सहित आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सतर्क रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी जगह पर लोगों को इस दौरान भी फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। सरकार का सख्त निर्देश है कि प्रदेश में कहीं पर भी कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन करने में कोई ढिलाई न हो।