उन्नाव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उन्नाव में एक नाबालिग बच्चे के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आया है। 

उन्नाव: यूपी में योगी सरकार क्राइम को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही करने के मूड में नही दिख रही है। लेकिन उसके दूसरी बार सत्ता संभालते ही क्राइम बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कुछ ऐसी ही खबर उन्नाव जिले से आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


उन्नाव में नाबलिग बच्चे के साथ हुआ कुकर्म 
उन्नाव में नाबालिग बच्चे के साथ उसके ही दोस्त ने उसके साथ कुकर्म किया है। पुलिस को लिखाई गई तहरीर में बताया गया है कि बच्चे को ये कहा गया कि उसकी मम्मी ने दुकान से कुछ सामान मंगवाया है। जिसके बाद उसको एक जंगल में ले गए और वहां पर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया।

बच्चे ने दो युवक पर लगाया आरोप
बच्चें ने वापस आकर अपनी पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। जिसके बाद मां ने इस पूरे मामले की तहरीर पुलिस थाने जाकर लिखवाई है और उन्होंने एक पत्र भी जारी किया है।

पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी
यह मामला पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सीतलगंज का है। इसी पूरी घटना की तहरीर के बाद पुलिस की टीम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी तफ्तीश में जुट गई है।