आरोपी ने प्रबंध समिति के कहने पर पेपर लीक किया था। इसे व्हाट्सएप पर भेजा गया था। वह अपने कॉलेज में पेपर को सॉल्व करने के बाद नकल कराने में भी शामिल था। पुलिस ने मोबाइलों को जब्त किया। परीक्षार्थियों के पेपर आने के संबंध में पूछताछ की गई। इसमें पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं।

आगरा: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्राचार्य अनेक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीती 11 मई को द्वितीय पाली की परीक्षा में सूचना मिली थी कि बीएससी तृतीय वर्ष जंतु विज्ञान द्वितीय और गणित द्वितीय का प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों के मोबाइल पर उपलब्ध है। इस पर 10-12 छात्र- छात्राओं को पकड़ा गया। उनके मोबाइल चेक किए गए। इनमें प्रश्न पत्र की प्रतियां पाई गई, जो कि परीक्षा में आए प्रश्न पत्र से मिल रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रबंध समिति के कहने पर आरोपी ने कराया पेपर लीक
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने प्रबंध समिति के कहने पर पेपर लीक किया था। इसे व्हाट्सएप पर भेजा गया था। वह अपने कॉलेज में पेपर को सॉल्व करने के बाद नकल कराने में भी शामिल था। पुलिस ने मोबाइलों को जब्त किया। परीक्षार्थियों के पेपर आने के संबंध में पूछताछ की गई। इसमें पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं। इसी तरह 15 मई को आगरा कॉलेज के प्रानुशासक मंडल के सदस्य डॉ. केशव सिंह ने पुलिस को सूचना दी। 

यह था पूरा मामला
पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसे साथियों ने मोबाइल भेजा है। उनके मोबाइल गेट पर जमा कर लिए गए हैं। छात्रा के मोबाइल के साथ एक ही टोकन नंबर पर चार और मोबाइल जमा किए गए थे। एक मोबाइल में प्रश्न पत्र मिला, जबकि चार में मोबाइल व्हाट्सएप पर आने के बाद डिलीट कर दिया गया था। मोबाइल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ऐसे कराया जाता था पेपर लीक
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनेक सिंह ने बताया कि वह इंटर पास है। प्रबंध समिति के निर्देश पर पेपर लीक करता है। इसके लिए प्रबंध समिति को पैसा मिलता है। इसमें से उसे भी कमीशन दिया जाता है। इस पेपर को फोटो खींचने के बाद आगरा कॉलेज के पास कोचिंग चलाने वाले संचालक को भेजा था। संचालक का आगरा कॉलेज में आना जाना है। उसका कॉलेज में काफी दखल है। वह परीक्षार्थियों को पैसे लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से पेपर भेजता है। इसकी कॉपी निकालने के बाद पेपर को मोबाइल से डिलीट कर दिया जाता है। यह भी बताया कि प्रबंध समिति के निर्देश पर अपने अध्यापकों से पेपर सॉल्व कर आने के बाद अपने परीक्षार्थियों को भी नकल कराते हैं। अनेक सिंह झारोठी, अछनेरा का रहने वाला है। पुलिस प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की तलाश में जुटी है।

ज्ञानवापी के बाद तूल पकड़ रहा शाही ईदगाह मामला, हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष ने की भगवान कृष्ण के अभिषेक की मांग

ज्ञानवापी मस्जिद: अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से 20 मई को होगी सुनवाई, कई अहम मांगों पर कोर्ट करेगी फैसला