ज्ञानवापी के बाद तूल पकड़ रहा शाही ईदगाह मामला, हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष ने की भगवान कृष्ण के अभिषेक की मांग

ज्ञानवापी मस्जिद के बाद मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद का भी तूल पकड़ रहा है। शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर हुई है। शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के अभिषेक को लेकर मांग रखी है।

Share this Video

मथुरा: ज्ञानवापी मस्जिद के बाद मथुरा की शाही ईदगाह मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है जिसमें शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के अभिषेक की मांग रखी गई है। हिंदूओं को शाही ईदगाह मस्जिद के अंदर पूजा और अभिषेक की अनुमति प्रदान की जाए। न्यायालय सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में सुनवाई हुई है। जिसमें कोर्ट ने एक जुलाई के लिए सुनवाई के लिए मुकर्रर की गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक द्वारा शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के अभिषेक की इजाजत को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि 6 दिसंबर को शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक का ऐलान अखिल भारत हिंदू महासभा पूर्व में भी कर चुकी है। लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण अखिल भारत हिंदू महासभा जलाभिषेक करने में कामयाब नहीं हो सकी थी। पूरा मामला श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर है। हिंदू पक्षकारों का कहना है कि मथुरा श्रीकृष्ण जन्म स्थान के पास बनी शाही ईदगाह अवैध तरीके से बनाई गई है। असलियत में वहां पर गर्भ ग्रह है जो कि वास्तविक श्रीकृष्ण जन्मभूमि है। लगातार हिंदू पक्ष न्यायालय से मस्जिद को हटाने और मौके का सर्वे कराने की मांग करता चला रहा है।

Related Video