शुक्रवार की सुबह प्रहलादा के पास बहराइच-नानपारा मार्ग पर नानपारा की ओर से आ रही डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बोलेरो डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। 

बहराइच: नानपारा मार्ग पर प्रहलादा के पास आसाम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। डीसीएम के अचानक ब्रेक मारने पर पीछे से आ रही बोलेरो जा टकराई। वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग और डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आस पास के लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

टक्कर में बोलेरो के उड़े परखच्चे 
शुक्रवार की सुबह प्रहलादा के पास बहराइच-नानपारा मार्ग पर नानपारा की ओर से आ रही डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बोलेरो डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। 

दो लोगों की हुई मौके पर मौत
इस दौरान बोलेरो में बैठे इरफान (22) निवासी ग्राम इमामगंज थाना खैरीघाट और महेश नारायण मिश्र (31) निवासी पचपनडी सरस्वतीपुरम रामाश्रय पुरवा थाना गोमतीनगर लखनऊ की मृत्यु मौके पर हो गई।

इस दौरान डीसीएम चालक अंकुर सिंह निवासी इमामगंज थाना खैरीघाट और बोलेरो में नानपारा से बैठे तीन सवारियों को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर रिसिया थाना प्रभारी इंद्रजीत यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेजवाया गया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा इन नेताओं के नाम का कर सकती है ऐलान, आज जारी हो सकती है लिस्ट

बलरामपुर महिला अस्पताल के बाहर इलाज के लिए तड़पती रही गर्भवती, दौड़ाता रहा प्रशासन