अमेरिका की एलिजाबेथ को ब्रेन डेविड मिशेल नाम के व्यक्ति ने अगवा कर लिया था। उसे चूहों और मकड़ी से भरे रूम में बांधकर रखा गया।  ब्रेन ने 9 महीने तक उसके साथ रेप किया गया।  

वाशिंगटन। अमेरिका की एक बहादुर महिला एलिजाबेथ ने अपनी दर्दनाक कहानी शेयर किया है। वह अपने बेडरूम में सो रही थी तभी एक व्यक्ति ने उसे चाकू की नोक पर अगवा कर लिया। वह उसे एक गंदे रूम में ले गया और बांधकर रखा। उसी रूम में उसने महिला के साथ 9 महीने तक रेप किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना के समय एलिजाबेथ की उम्र 14 साल थी। उसे ब्रेन डेविड मिशेल नाम के आदनी ने अगवा कर लिया था। ब्रेन की पत्नी ने भी रेप करने में उसकी मदद की। ब्रेन ने एलिजाबेथ को एक गंदे रूम में बांधकर रखा। उस रूम में चूहों और मकड़ियों की भरमार थी। ब्रेन एलिजाबेथ को रोज ड्रग्स देता और शराब पिलाकर उसके साथ बलात्कार करता था।

बलात्कारी को मिली उम्रकैद की सजा
एलिजाबेथ ब्रेन के कब्जे में 9 महीने रही। उसे ब्रेन डेविड ने जून 2002 में अगवा किया था। पुलिस ने एलिजाबेथ को मार्च 2003 में मुक्त कराया। ब्रेन ने और भी लड़कियों को अगवा किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी। वहीं, उसकी पत्नी को 15 साल जेल की सजा मिली। 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में यूनिसेफ की अधिकारी भी नहीं सेफ, जिस गार्ड को सुरक्षा के लिए घर पर तैनात किया उसी ने किया रेप

मां ने दिया पीड़ा से उबरने का हैसला
एलिजाबेथ ने बताया कि 9 महीने तक रोज बलात्कार सहने और ड्रग्स व शराब दिए जाने से उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी। वह अनजान लोगों को देखकर सहम जाती थी। घटना को याद कर डर जाती थी। घर से बाहर निकलने में डर लगता था। एलिजाबेथ को इस पीड़ा से उबरने में उसकी मां ने मदद की। मां ने उसे हौसला दिया। आज एलिजाबेथ एक सफल वर्किंग वुमन हैं। उनका एक भरापूरा परिवार है। एलिजाबेथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 लाख फॉलोअर हैं।

यह भी पढ़ें- BMW कार चला रही विधायक की बेटी ने चालान कटने पर पुलिस के साथ की ऐसी बात, पिता को मांगनी पड़ी माफी