यूपी के मथुरा स्थित वृंदावन यात्रा पर आए 3 विदेशी पर्यटक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। तीनों विदेशी पर्यटक 15 दिन की यात्रा पर आए थे, वापसी के वक़्त उन्होंने कोरोना जांच कराई, तब वे पॉजिटिव पाए गए। 

मथुरा: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस(corona virus) का असर कम होते ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन(Omicrone) का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसके चलते सरकार की ओर से सख्ती के साथ निर्देश भी जारी किए जाने लगे। लेकिन इन सबके बीच उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस ने एक बात फिर दस्तक दे दी। आपको बता दें कि यूपी के मथुरा जिले में 3 विदेशी पर्यटकों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। 

वृंदावन यात्रा पर आए थे 3 विदेशी पर्यटक, जांच में पाए गए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया मारिया देसम परादोस (47), डुमोलिन फ्रेडरिक आर्मंड (44) और उगने दौकाइट (30) पंद्रह दिन की यात्रा पर वृंदानवन आए थे और वापसी से पहले उन्होंने कोविड-19 जांच करवाई। उन्होंने बताया कि तीनों किस देश के हैं, उसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संपर्क में आए 44 लोगों की होगी जांच 
अधिकारियों ने आगे बताया कि संक्रमित पाए गए विदेशी पर्यटकों में से एक व्यक्ति शनिवार को और दो रविवार को संक्रमित पाये गए। वहीं, इन तीनों के संपर्क में आए 44 लोगों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।