पत्नी की विदाई को लेकर हुए विवाद में पति ने सास और पत्नी को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।  

गोंडा: यूपी में शादी के बाद हो रहे विवाद के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं। इसी सिलसिले में पति ने सास की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वहीं हमले में पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पत्नी की विदाई को लेकर हुए विवाद में पति ने सास और पत्नी को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दोनों के बीच मारपीच हुई शुरू
नगर कोतवाली के महाराजगंज नई बस्ती निवासी सलमान ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन बेबी का पति नसीम अपने घर वालों के साथ गुरुवार की रात उसके घर आया था। इस दौरान बहन की विदाई को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच नसीम और उसके घर वालों ने मारपीट शुरू कर दी। 

चाकुओं से गोदकर दिया वारदात के अंजाम
नसीम ने अपने घर वालों के साथ मिलकर उसकी बहन बेबी और मां रेशमा को जान से मारने की नीयत से चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया। घायल बेबी और उसकी मां रेशमा को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्‍सकों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान नसीम की सास रेशमा की मौत हो गई जबकि पत्नी बेबी का इलाज चल रहा है।

पहले भी हो चुका है विवाद
पत्नी की विदाई को लेकर यह कोई पहला विवाद नहीं है। इसके पहले भी नगर कोतवाली के इमिलिया गुरुदयाल में विवाद में पत्नी व उसकी बहन को चाकू मारने की घटना हो चुकी है। इसके अलावा जिले में कई ऐसी घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक नसीम और उसकी पत्नी बेबी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बेबी इन दिनों अपने मायके में रह रही थी। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने कहा कि सलमान की तहरीर पर नसीम व उसके भाई अलताफ, शाहरूख व मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित नसीम, अलताफ और उसकी मां को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में हुई मौत, लड़की पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाए गंभीर आरोप

मनचाहा दहेज न मिलने पर कई दिनों से नाराज था पति, पत्नी का रास्ता रोकने के बाद किया तेजाब से हमला