बच्ची किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर भाग निकली और मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। महिला ने बताया कि सोमवार रात घर के बरामदे में सात वर्षीय पुत्री के साथ सो रही थी।

हरदोई: घर में सो रही सात साल की बच्ची को बदमाश उठा ले ले जाता है। फिर गांव में मौजूद तालाब के किनारे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता है और जब बच्ची विरोध करती है तो उसका गला दब कर हत्या करने का प्रयास करता है। मामला कासिमपुर क्षेत्र के गांव का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी के चंगुल से भागकर बच्ची ने बताई जान
बच्ची किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर भाग निकली और मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। महिला ने बताया कि सोमवार रात घर के बरामदे में सात वर्षीय पुत्री के साथ सो रही थी।

सोती हुई बच्ची को उठा ले गया आरोपी
गांव के नन्हे रात करीब दस बजे पुत्री को घर से उठा ले गया और घर से चंद कदमों की दूरी पर तालाब के किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने पुत्री का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह पुत्री आरोपित से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।

जांच में आरोपी का गमछा हुआ था बरामद
पुलिस ने देर रात में पीड़िता को महिला अस्पताल भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां पर आरोपित नन्हे का गमछा पड़ा मिला। थाना प्रभारी हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

महिला ने बताया कि उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है। बड़े पुत्र की 28 जनवरी को शादी हुई थी और बहू ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसी मामले में चार माह से पति और पुत्र जेल में बंद हैं। घर पर वह अपनी पुत्री और नौ व 11 वर्ष के दो पुत्रों के साथ रहती है।

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 6 घायल

यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन नहीं आए आजम, अखिलेश यादव ने उठाया ड्रेस का मुद्दा

आरोही बनी लुबना को सता रहा जान का खतरा, कहा- तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर उठाया कदम

बाराबंकी में पुजारी की हत्या, पड़ताल के बाद ब्रह्मदेव स्थल पर लगा घंटा भी मिला गायब