नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब चल रही है। चिकित्सकों को दिखाने पर भी फायदा नहीं होता है। पिछले महीने उसकी मां घर के बाहर बैठी थी। तभी एक युवक वहां से जा रहा था। उसने मां पर भूत का साया बताते हुए इलाज करने की बात कही।

मेरठ: यूपी में तंत्र क्रिया द्वारा दिए गए कई अपराध सामने आते रहते हैं। इसी क्रम में नौचंदी थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है। जहां दो तांत्रिकों ने एक विवाहित महिला को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में परिजनों को मारने की धमकी दी। फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां के इलाज के नाम पर किया गलत गाम
नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब चल रही है। चिकित्सकों को दिखाने पर भी फायदा नहीं होता है। पिछले महीने उसकी मां घर के बाहर बैठी थी। तभी एक युवक वहां से जा रहा था। उसने मां पर भूत का साया बताते हुए इलाज करने की बात कही। वह अपने एक साथी के साथ घर में आने जाने लगा। 22 मई की रात उसने बड़ी क्रिया करने की बात कही थी। 

पानी पिलाकर किया बेहोश
आरोप है कि अपने साथ लाया हुआ पानी उसे और उसकी मां को पिलाया। इसके बाद वे दोनों बेहोश हो गई थी। दोनों तांत्रिकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह जब उनको पूरी तरह से होश आया तो उसके साथ गलत होने का पता चला। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर दोनों तांत्रिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दिवस अधिकारी सीओ अमित राय ने बताया कि नौचंदी थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है।

युवक बस स्टैंड पर युवती को छोड़कर हुआ फरार
शादी का झांसा देकर मेरठ का रहने वाला युवक दिल्ली की युवती को अपने साथ लेकर आ गया। भैंसाली बस स्टैंड पहुंचते ही युवती ने युवक के परिवार के बारे में कुछ गलत बोल दिया। जिस वजह से उनमें कहासुनी हो गई। 

युवक उसे रोडवेज पर छोड़कर फरार हो गया। युवती रोते हुए थाने पहुंची और आपबीती पुलिसकर्मियों को सुनाई। लालकुर्ती थाना प्रभारी अतर सिंह यादव का कहना है कि युवती ने हैदर के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आने में लग सकता है इतना समय, जानिए क्या है पूरी वजह

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणामों का बेसब्री से इंतज़ार,छात्रों के लिए ज़रूरी अपडेट