जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई मां की तहरीर में नाबालिग किशोरियों ने अपने पिता के साथ दो से तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि वे नशीला पदार्थ खिलाकर कई महीनों तक उनके साथ दुष्कर्म करते रहे। 

जौनपुर: यूपी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। पिता की एक घिनौनी वारदात सामने आई है। पिता का नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बेटियों की मां ने पुलिस में दर्ज कराई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई मां की तहरीर में नाबालिग किशोरियों ने अपने पिता के साथ दो से तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि वे नशीला पदार्थ खिलाकर कई महीनों तक उनके साथ दुष्कर्म करते रहे। 

आरोपी पिता शिकायत करने पर मार देने की दे रहा थी धमकी
आरोप यह भी है कि पिता हैवानियत की हद पार कर उसके कुकृत्य को उजागर करने पर बेटियों समेत मां को जान से मार देने की धमकी भी देता रहा। पीड़िता की मां की शिकायत पर सुरेरी पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी धीरज पांडेय को गिरफ्तार किया है। 

कई महीने से दुराचार करने का आरोप
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों ने मां के माध्यम से पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता समेत दो से तीन अन्य लोगों पर कई महीने से दुराचार करने का आरोप लगाया है। 

किशोरियों की मां ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। मां के घर पर न रहने के दौरान पिता नाबालिग पुत्रियों से दुराचार करता था। साथ ही इस बात को उजागर करने पर मां समेत उन्हें जान से मार देने की भी धमकी देता था। जिसके डर से किशोरियों ने अपनी मां को भी इसकी जानकारी नहीं दी। इसकी आड़ में पिता बेटियों से महीनों तक दुष्कर्म करता रहा।

मुंबई में ले जाकर किया बेटी के साथ दुष्कर्म
आरोप है कि इसी बीच पिता अपनी एक पुत्री को लेकर मुंबई चला गया। वहां भी अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से कुछ दिन अकेले जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद नशीला पदार्थ देकर उसने अपने दो तीन अन्य साथियों संग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मुंबई से वापस जौनपुर स्थित अपने गांव लौटने पर पिता की इस हरकत से पीड़ित नाबालिग बेटी ने हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी मां को दी। 

छोटी बहन ने दिखाया साहस
छोटी बहन के साहस को देख बड़ी बेटी ने भी अपनी आपबीती मां को बता दी। दोनों किशोरियों ने मां के साथ सुरेरी थाने पर पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पिता धीरज पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

हिंसा पर जगद्गुरु परमहंसाचार्य बोले- कानून को हाथ में लेने वालों को गोली मारने की छूट मिलनी चाहिए