लिस्ट में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और यूपी की पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे दिनेश शर्मा का भी नाम है। बतादें कि लोकसभा उपचुनाव में इस बार कांग्रेस ने पूरी तरह से दूरी बनाई है। रामपुर में कांग्रेस और बसपा से किसी भी पार्टी का सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। 

लखनऊ: सपा के बाद भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में रक्षामंत्री और सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे 40 नेताओं की लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में कई मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बनाई पूरी तरह दूरी
लिस्ट में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और यूपी की पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे दिनेश शर्मा का भी नाम है। बतादें कि लोकसभा उपचुनाव में इस बार कांग्रेस ने पूरी तरह से दूरी बनाई है। रामपुर में कांग्रेस और बसपा से किसी भी पार्टी का सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। रामपुर में इन दोनों पार्टियों ने भाजपा और सपा का विरोध करने का फैसला किया है। दोनों ही पार्टियों ने लोकसभा उपचुनाव में नोटा बटन दबाने की निर्णय लिया है। 

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा ने बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव पर भरोसा जताया है। रामपुर सीट से भाजपा की तरफ से घनश्याम लोधी सपा प्रत्याशी को टक्कर देते नजर आएंगे।

स्टाप प्रचारकों सूची में शामिल नाम
राजनाथ सिंह , सीएम योगी आदित्यनाथ , स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, राधामोहन सिंह, सुनील ओझा, संजीव चौरसिया, महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्तार अब्बास नकवी, साध्वी निरंजन ज्योति, एसपीएस सिंह बघेल, कौशल किशोर, पंकज चौधरी, बीएल वर्मा, सूर्य प्रताप शाही, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, बेबीरानी मौर्य, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, अरविंद कुमार शर्मा, अनिल राजभर। 

जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, असीम अरुण, गिरीश यदव, जसवंत सैनी, बलदेव औलख, विजय लक्ष्मी गौतम, विनोद सोनकर, रवि किशन, सकलदीप राजभर, हरिनारायण राजभर, प्रवीण निषाद, रविंद्र कुशवाहा, संगीता यादव, अनूप गुप्ता, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह।