अखिलेश यादव इस मौके पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में एक से पांचवां स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देंगे। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को हर बार की तरह इस बार भी फोन पर जन्मदिन की बधाई दी है।  

लखनऊ: शुक्रवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। एसपी कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। साथ ही पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव केक भी काटेंगे। अखिलेश यादव इस मौके पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में एक से पांचवां स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देंगे। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को हर बार की तरह इस बार भी फोन पर जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही अन्य नेताओं के बधाई देने का सिलसिला भी जारी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

49 साल के हुए अखिलेश 
इसके साथ ही 49 साल के हुए अखिलेश के जन्मदिन के अवसर पर सपा के महानगर अध्यक्ष की तरफ से कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यकर्ता केक भी काटेंगे। अखिलेश के जन्मदिन पर उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए मंदिरों में छात्र सभा के पदाधिकारी पूजन और सुंदरकांड पाठ करेंगे।

अखिलेश यादव का राजनीतिक सफर
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को सैफई में हुआ था। वह मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं। अखिलेश ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2000 में की थी। वह कन्नौज सीट से उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2004 और 2009 में भी अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव जीते।

2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव सपा के स्टार प्रचारक थे और उन्होंने सपा क्रांति रथ निकाला था। सपा 225 सीटों पर जीती और अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री बन गए। 2019 के चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा से सांसद चुने गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल से विधायक चुनाव चुने गए, जिसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। मौजूदा समय में अखिलेश यादव नेता विरोधी दल भी हैं।