नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने पटरी दुकानदारों से छह माह तक कोई किराया नहीं लिए जाने का निर्देश दिया है। बता दें कि कई करोड़ की रकम डकारने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से रिकवरी भी की जा सकती है।

लखनऊ: नगर आयुक्‍त ने पटरी दुकानदारों को राहत देने के लिए बड़ा निर्देश दिया है। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने पटरी दुकानदारों से छह माह तक कोई किराया नहीं लिए जाने का निर्देश दिया है। बता दें कि कई करोड़ की रकम डकारने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से रिकवरी भी की जा सकती है। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग के संचालन को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की है। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नगर आयुक्त ने व्यापारियों के साथ की बैठक
व्यापारियों ने अनुरोध किया कि पार्किंगों में वाहनों से पूर्व की भांति किराया वसूला जाए तो नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने व्यापारियों की मांग पर सहमति जताई। अब चार पहिया वाहनों से 50 रुपये, छह पहिया से दस पहिया वाहनों से 75 रुपये और 10 पहिया से बड़े वाहनों से 100 रुपये प्रतिदिन की दर से किराया लिया जाएगा। 

नगर आयुक्त ने पार्किंग का किराया किया तय
बसों से तीन सौ रुपये, प्रतिदिन के हिसाब से किराया लिया जाएगा। प्रत्येक वाहन का पास व्यापारियों की मांग के अनुरूप प्रतिदिन के मानकों के आधार पर 50 फीसदी कम की दर से बनाया जाएगा। 

नगर आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक पार्किंग स्थल में मरम्मत कार्यों से होने वाली असुविधाओं और उससे होने वाली अव्यवस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए व्यापारियों की सहमति के साथ मरम्मत कार्यों के लिए पार्किंग नंबर नौ व पार्किंग नंबर एक में जगह उपलब्ध कराई जाएगी। 

पटरी दुकानदारों को किराए पर मिलेगी दुकान
पार्किंग नंबर एक में छोटे वाहनों और पार्किंग नंबर नौ में बड़े वाहनों की मरम्मत की जाएगी। छोटी दुकानों से पांच हजार प्रति माह और बड़ी दुकानों से उनके क्षेत्रफल के आधार पर किराया लिया जाएगा। पटरी दुकानदारों को भी किराए पर दुकान दी जाएगी। छह माह तक किराया मुक्त रखा जाएगा। सभी पार्किंग स्थलों में शौचालयों को बनाया जाएगा।

शक के चलते पति ने दिया इस घटना को अंजाम, जानिए पूरे मामले के पीछे का सच

दूल्हे ने शादी के दिन रखी नई डिमांड, टेंशन में निकल गए पिता के प्राण...सुबह अर्थी और शाम को हुए 7 फेरे