दरअसल एक सौतेले पिता और चाचा पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इतना ही नहीं इसमें उसकी चाची- मां  भी शामिल है। फिलहाल मामले में एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

मथुरा: रिश्तों को शर्मसार होते तो अपने कई बार सुना होगा। लेकिन इस बार रिश्तों को शर्मासार कर देने की सारी हदों को पार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक सौतेले पिता और चाचा पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इतना ही नहीं इसमें उसकी चाची- मां भी शामिल है। फिलहाल मामले में एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चाची ने दी गर्भपात का गोली
मामला मांट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। विवाहिता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर में उसने लिखा, 10 जून को मां राधा मेरे ससुराल आई। मुझे अपने साथ घर ले गई। वहां पर सौतेले पिता दामोदर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। फिर जमुनापार के एक होटल में ले गए। जहां रात में चाचा मदन मोहन ने दुष्कर्म किया। जब मैं गर्भवती हो गई तो चाची पूजा ने गर्भपात की गोली दी।

सौतेला पिता बचपन से ही कर रहा था शोषण
पीड़िता ने बताया कि पिता मुंबई में रहते हैं। करीब 18 साल पहले मां मुंबई से वृंदावन आ गई थी। यहां पर मां एक व्यक्ति के घर काम करने लगी। वहां पर दामोदर नाम का व्यक्ति खाना बनाता था। दामोदर ने मां को प्रेम जाल में फंसा लिया। तब से लेकर हम साथ रहने लगे। सौतेला पिता बचपन से ही मेरा शोषण करता रहा। इसमें उसका भाई मदन मोहन भी शामिल था। कई बार मां से शिकायत की तो मां ने चुप करा दिया। दो साल पहले मेरी शादी हो गई। शादी की बात सौतेले पिता को नागवार लगी।

पिता बना रहा था दूसरी शादी का दबाव
साथ ही उसने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद सौतेला पिता दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगा। कहा कि तुम्हारी शादी बैंक में नौकरी करने वाले से करवाएंगे। दो दिन पहले किसी तरह परिवारवालों के चंगुल से निकलकर ससुराल आई। इसके बाद थाने में तहरीर दी। इस बीच मेरे पास कोई फोन नहीं था, जिससे ससुराल वालों को संपर्क कर पाती।

पुलिस को मामला लग रहा संदिग्ध
पीड़िता का कहना है कि इस बारे में थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारी राम शंकर गौतम को कार्रवाई के आदेश दिए। एसएसपी के आदेश पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है। 
लखनऊ: रक्षाबंधन पर बाजारों में चांदी की राखी की धूम, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान