सहारनपुर की जामा मस्जिद में 1:00 बजे जुमे की नमाज शुरू हुई। इसके बाद नमाज खत्म कर जब नमाजी मस्जिद से बाहर निकले तब उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर की सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 15 से 20 मिनट तक मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी की।

सहारनपुर: कानपुर में हिंसा के बाद शुक्रवार को प्रदेश भर में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाली नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर में मुस्लिम समुदाय ने हंगामा किया। नमाज के खत्म होने के बाद कुछ जगाहों पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला है। सहारनपुर की सड़कों पर नारेबाजी की खबरें सामने आई हैं। नारेबाजी की बात भी सामने आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सहारनपुर की जामा मस्जिद में 1:00 बजे जुमे की नमाज शुरू हुई। इसके बाद नमाज खत्म कर जब नमाजी मस्जिद से बाहर निकले तब उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर की सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 15 से 20 मिनट तक मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी की।

हाथ मे तिरंगा लेकर पहुंचे युवा
मस्जिद के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। इसके बाद भी करीब करीब 15-20 मिनट तक मुस्लिम समुदाय के लोागें ने हंगामा किया। हाथ मे तिरंगा लेकर पहुंचे युवाओं ने भी प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिकारियों ने सभी को समझाने का प्रयास किया, प्रदर्शन करने के बाद सभी वापस अपने घरों को निकल गए। 

हालांकि, मामला अभी पूरी तरह से शांत है। एसपी सिटी ने पुलिसबल के साथ मुस्तैद रहे। वहीं देवबंद में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की खबर है। हालांकि पुलिस के लाठियां फटकारने के बाद सभी वापस चले गए।

प्रयागराज में तनावपूर्ण माहौल
वहीं प्रयागराज में अटाला चौराहे पर कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी की बात सामने आई है। जुमे की नमाज के बाद शहर के अटाला इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेडऩा शुरू किया। पथराव कर रहे लोग गली में घुस गए। वहां से रुक-रुक कर पथराव होता रहा।

आरएएफ जवानों ने संभाला मोर्चा
वहीं आरएएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला, जब जाकर स्थिति नियंत्रण में आ पाई। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस को पुराने शहर में बवाल की आशंका थी। इसी के मद्देनजर आरएएफ को भी एक दिन पहले ही तैनात कर दिया गया था। वहीं इस घटना के बाद सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को भी उतार दिया गया है।इसके बाद यहां पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी मुस्तैद किया गया। अब हालात सामान्य हैं।

बच्चों के बीच बढ़ रहा लोकप्रियता का ग्राफ, 'टाफी बाबा' के नाम से मशहूर हो रहे सीएम योगी