यूपी में आए दिन सामने आ रही रेप शोषण की खबरों के बीच एक मामला ऐसा आया है जिसमें खुद पुलिस ने युवती की तारीफ की। यही नहीं उसे फूल देते हुए उसका उत्साहवर्धन भी किया गया। युवती के काम की हर शख्स सराहना कर रहा है। 

अयोध्या (Uttar Pradesh). यूपी में आए दिन सामने आ रही रेप शोषण की खबरों के बीच एक मामला ऐसा आया है जिसमें खुद पुलिस ने युवती की तारीफ की। यही नहीं उसे फूल देते हुए उसका उत्साहवर्धन भी किया गया। युवती के काम की हर शख्स सराहना कर रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
युवती ने बताय, सोमवार को मैं बस्ती जाने के लिए एक बस में चढ़ी। उसमें पहले से सवार 2 मनचले रास्ते में मेरे पर अश्‍लील कमेंट करने लगे। मैंने बिना उन्हें कुछ कहे चुपचाप उनका वीडियो बना लिया और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दिया। 

युवती ने मनचलों को ऐसे सिखाया सबक
युवती ने बताया, मेरे ट्वीट करने के बाद कुछ देर बाद अयोध्या पुलिस ने मुझसे संपर्क किया और एनएच 28 पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर के पास बस रोककर दोनों मनचलों को पकड़। इसके बाद पुलिस ने उनकी वहीं क्लास लगाई। वहीं मौके पर पहुंची एसओ महिला प्रियंका पांडे ने युवती के इस कदम पर उसे फूल देकर उत्साहवर्धन किया।

कैसे युवती तक पहुंची मदद
जानकारी के मुताबिक, युवती के ट्वीट करने के बाद सीएम कार्यालय ने तुरंत घटना का संज्ञान लिया। जिसके बाद एमडी परिवहन राजशेखर, डीएम अयोध्या अनुज झा और एसएसपी अयोध्या आशीष तिवारी युवती की मदद में जुट गए।