यूपी के मथुरा में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसएसपी शलभ माथुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस के कई टीमें लगाई गई हैं।

मथुरा (Uttar Pradesh). यूपी के मथुरा में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसएसपी शलभ माथुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस के कई टीमें लगाई गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
आगरा के सेवला जाट के रहने वाले 35 वर्षीय जेई प्रदीप कुमार 5 महीने पहले ट्रांसफर होकर मथुरा आए थे। वर्तमान में वे पानीगांव बिजली घर में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम वे अपने क्षेत्र में विद्युत कार्य देखने निकले थे। इस दौरान दहरुआ गांव के पास अज्ञात हमलवारों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही एसएसपी शलभ माथुर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जेई के लैपटॉप का बैग और बाइक मिली। 

पेट में लगी गोली, हत्या के कारणों का पता नहीं
एस ई देहात अजय गर्ग ने बताया, मृतक का परिवार आगरा में रहता है। जेई काफी व्यवहारिक थे। हत्या क्यों हुई यह अभी कहा नहीं जा सकता। पेट में एक गोली लगी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।