प्रदेश कार्यालय पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कुछ देर तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातचीत की। चुनाव परिणाम में अलग- अलग जिलों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की। सपा संरक्षक के पार्टी कार्यालय पहुंचने की जानकारी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से भी दी गई है।

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ की। सपा अध्यक्ष के पैर छूते ही कहा कि अखिलेश बहुत अच्छा लड़े तुम, बहुत- बहुत बधाई। उन्होंने नई ऊर्जा और उत्साह के सात लड़ने के लिए कहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रदेश कार्यालय पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कुछ देर तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातचीत की। चुनाव परिणाम में अलग- अलग जिलों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की। सपा संरक्षक के पार्टी कार्यालय पहुंचने की जानकारी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से भी दी गई है।

अंबेडकर नगर के विधायकों ने की मुलाकात
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अंबेडकर नगर के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को मुलाकात की। भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। मुलाकात करने वालों में विधायक लालजी वर्मा, राम मूर्ति वर्मा, त्रिभुवन दत्त, राकेश पांडेय, राम अचल राजभर शामिल थे।