बता दें कि 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया। सभी उम्मीदबार 16 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 10 नवंबर को सभी सीटों के परिणाम आएगा।


लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं। फिलहाल देवरिया सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा अबी नहीं हुई है। जिसको लेकर सस्पेंस बरकरार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है उनमें पूर्व क्रिकेटर और योगी सरकार में मंत्री रहे चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को नौगावन सादत से, बुलंदशहर से उषा सिरोगी, टूंडला से प्रेमपाल धनगर, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, घाटमपुर से उपेंद्र पासवान और मल्हानी से मनोज सिंह का नाम शामिल है।

10 नवंबर को आएगा सभी सीटों का परिणाम
बता दें कि 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया। सभी उम्मीदबार 16 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 10 नवंबर को सभी सीटों के परिणाम आएगा।

हाथरस केस के बाद योगी सरकारी की अग्नि परीक्षा
उत्तर प्रदेश की सात सीटों में से छह पर भाजपा का कब्जा रहा है। वहीं एक सीट पर समाजवादी पार्टी के पास है। लेकिन अब यह उपचुनाव बीजेपी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि हाथरस गैंगरेप के बाद से योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस मामले में योगी सरकार की छबि को देश ही नहीं दुनिया में भी धूमिल किया है। अब देखना होगा कि जनता इसका कैसे जवाब देती है।