प्रभारी अधिकारी विशिष्टजन के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से 12.30 बजे पुलिस लाइन बस्ती पहुंचेंगे। कार से सभा स्थल एपीएन पीजी कॉलेज के मैदान पर आएंगे। यहां जन विश्वास यात्रा की समापन सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दो बजे कार से पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे। 2.10 बजे वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

बस्ती: गोरक्ष प्रांत की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) का समापन सोमवार को एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के मैदान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) करेंगे। यात्रा का शुभारंभ बलिया से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने किया था। समापन कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। शनिवार से भाजपा की जन विश्वास यात्रा बस्ती में है। रविवार को तीन विधानसभा क्षेत्र महादेवा, कप्तानगंज और हर्रैया का भ्रमण किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यात्रा के समापन के बाद लखनई आएंगे नड्डा
प्रभारी अधिकारी विशिष्टजन के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से 12.30 बजे पुलिस लाइन बस्ती पहुंचेंगे। कार से सभा स्थल एपीएन पीजी कॉलेज के मैदान पर आएंगे। यहां जन विश्वास यात्रा की समापन सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दो बजे कार से पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे। 2.10 बजे वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

गोरखपुर क्षेत्र के बलिया से लेकर बस्ती तक के 62 विधानसभा क्षेत्रों को मथने के बाद भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार को बस्ती में विराम लेगी। इस मौके पर एपीएन पीजी कॉलेज में जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। यात्रा के समापन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक रखी है।

केंद्र व प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां
केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों विश्वास की मुहर लगाने के लिए भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार से बलिया से 19 दिसंबर को शुरू हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा का शुभारंभ किया था। गोरखपुर क्षेत्र के सभी 62 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए यात्रा शनिवार की देर शाम बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश की। रविवार को महादेवा, हर्रैया, कप्तानगंज व सदर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान विधायकों ने गर्मजोशी के साथ यात्रा का स्वागत किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। यात्रा के दौरान छह जनसभा, 47 स्वागत सभा, दो रैली व चार बड़ी जनसभाओं से भाजपा ने अपने सियासी ताकत का अहसास में कोई कसर नहीं छोड़ा।

आज पौने एक बजे नड्डा का होगा संबोधन
प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से एपीएन पीजी कॉलेज पहुंचेंगे और पौने एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

सोमवार को दो करोड़ श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता देंगे CM योगी, एक-एक हजार रुपये खाते में करेंगे ट्रांसफर