प्रियंका गांधी ने बताया कि 125 कैंडिडेट घोषित कर रहे हैं जिसमें से 50 महिला हैं। बता दें कि पंखुड़ी पाठक को नोएडा से टिकट मिला है। वहीं क्रांग्रेस ने अपनी सूची में एक अभिनेत्री और कुछ महिला पत्रकारों को भी मौका दिया है। 

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस (Congress) ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Wadra) ने बताया कि 125 कैंडिडेट घोषित कर रहे हैं जिसमें से 50 महिला हैं। बता दें कि पंखुड़ी पाठक को नोएडा से टिकट मिला है। वहीं क्रांग्रेस ने अपनी सूची में एक अभिनेत्री और कुछ महिला पत्रकारों को भी मौका दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

40 प्रतिशत महिलाओं को मिला टिकट
पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट दिया है। साथ ही कहा कि 125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए 125 नामों की पूरी सूची

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को मिला मौका 
उन्होंने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।

सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ हैं।