थरस गैंगरेप की वारदात पर सियासी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो इसकी आंच विदेश तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की एक सांसद ने महिला समूहों और दलित संस्थानों के साथ इस मामले में संयुक्त राष्ट्र (UN) से दखल देने की अपील की है।


लखनऊ ( उत्तर प्रदेश). हाथरस गैंगरेप की वारदात पर सियासी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो इसकी आंच विदेश तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की एक सांसद ने महिला समूहों और दलित संस्थानों के साथ इस मामले में संयुक्त राष्ट्र (UN) से दखल देने की अपील की है। वहीं उत्तर प्रदेश में इस मामले को लेकर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। जहां राजधानी लखनऊ में प्रियंका सेना के नाम से पोस्टर लगे हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटियो को दिखाया गया है ताकतवर
लखनऊ के हजरतगंज मार्केट में यह पोस्टर कई जगहों पर दिखाई दे रहे हैं। जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बर्खास्त करने की मांग की गई है। इन पोस्टरों में बेटियों की कमर पर पिस्टल, कटार और तलवार से लैस दिखाया गया है। साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बर्खास्त करने की बात लिखी गई है। प्रदेश की सियासत तेज हो गई है और पुलिस-प्रशासन इन पोस्टरों को हटाने में जुटा हुआ है।

पोस्टर में लिखा गया है यह नारा...
बता दें कि लखनऊ के सबसे बड़े और फेमस बाजार में दीवारों और पार्किंग में यह पोस्टर कई जगहों पर लगे हुए हैं। जिन पर एक पिंक कलर की ड्रेस में लड़की को दिखाया गया है। साथ ही उसके सामने एक नारा लिखा गया है। "सरकार हमारी नकारी है बेटियों को बचाने खुद जिम्मेदारी है।" वहीं बड़े अक्षरों में सबसे नीचे प्रियंका सेना लिखा है।

किसकी है यह प्रियंका सेना
बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व पार्षद शैलेंद्र तिवारी बबलू ने प्रियंका गांधी के समर्थन में यह 'प्रियंका सेना' बनाई है। इस सेना का आस जे 3 साल पहले बनाया गया था। जहां कही भी प्रियंका गांधी जाती हैं तो उनके समर्थन मं यह सेना उतर जाती है। इससे पहले भी वह कई मामलों को लेकर यूपी में पोस्टर लगा चुकी है।