एक तरफ जहां रोज कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश से महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक महिला के साथ हुई। जहां उसके साथ चलती बस में पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया।

मेरठ (उत्तर प्रदेश). एक तरफ जहां रोज कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश से महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक महिला के साथ हुई। जहां उसके साथ चलती बस में पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फटे कपड़े में बीच सड़क पर फेंक गए आरोपी
दरअसल, हैवानियत की यह घटना मेरठ जनपद में शुक्रवार रात को हुई। यहां के भैंसाली बस अड्डे से एक महिला कहीं जाने के लिए बस में बैठी थी। जिसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर आरोपी उसके साथ गैंगरेप करते रहे। शनिवार तड़के पीड़िता को बेसुध हालत में फटे कपड़े में दिल्ली रोड पर फेंककर फरार हो गए।

महिला के पति से की जा रही है पूछताछ
राहगीरों नें जब युवती को इस हालत में देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को होश आने के बाद उसके बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा उसके पति को बुलाया गया है जहां दोनों से आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने दरिंदों की तालश शुरू कर दी है।