मामला संभल के हल्लू सराय मोहल्ला का है। लड़के के पिता का नाम अरविंद कुमार था वो सिपाही थे और करीब 17 साल पहले उन्होंने अपना धर्म बदलकर एक मुस्लिम महिला से निकाह कर लिया था। 

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल में प्रेम का एक अजीब मामला सामने आया है। 10वीं के एक छात्र ने 9वीं क्लास की छात्रा को प्रेम प्रसंग के कारण भगाकर ले गया। लड़की कि मां ने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। लड़की हिंदू है। इनके पास करीब 15 हजार रुपए भी हैं और 6 महीने से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लकड़ी की मां की शिकायत के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें दिल्ली, मुरादाबाद और अमरोहा में दोनों की तलाश कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनोखा मामला क्या?
मामला संभल के हल्लू सराय मोहल्ला का है। लड़के के पिता का नाम अरविंद कुमार था वो सिपाही थे और करीब 17 साल पहले उन्होंने अपना धर्म बदलकर एक मुस्लिम महिला से निकाह कर लिया था। सिपाही ने का बेटा 10 वीं क्लास में पढ़ता है औऱ उसका हिन्दू लड़की से अफेयर हो गया। 6 माह तक चले से प्रेम प्रसंग की परिजनों की भनक तक नहीं लगी। गुरुवार को सिपाही का बेटा किशोरी को लेकर भाग गया।

पुलिस कर रही है तलाश
कोतवाली प्रभारी विकास सक्सेना ने फरार छात्र के पिता सिपाही को थाने बुलाकर मामले में पूछताछ की। तीन अलग-अलग टीमें बनाकर किशोर-किशोरी को तलाशने दिल्ली, मुरादाबाद और अमरोहा के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि दोनों की तलाश की जा रही है और CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं। 

2004 में बदला था धर्म
संभल के ASP आलोक जायसवाल ने बताया कि सिपाही अरविंद के धर्म बदलने का मामला 2004 का है। उसका सर्विस रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। अभी फिलहाल यह पता किया जा रहा है कि डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में उसने क्या सूचनाएं अपडेट की हैं। सिपाही का बेटा जिस लड़की को लेकर गया है। सिपाही का नाम भी अभी तक पुलिस रिकॉर्ड में अरविंद ही दर्ज है।