सहारनरपुर जिले के गोपालपुरा गांव में रहने वाला एक युवक का ख्वाजा गांव में रहने वाली गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर उससे चोरी-छिपे मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। लेकिन ग्रामीणों ने उसकी उसी समय प्रेमिका से शादी करवा दी।

सहारनरपुर (उत्तर प्रदेश). हर प्रेमी अपनी प्रेमिका के बर्थडे को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए बहुत कुछ करता है। उसे उनोखा तोहफा भी देता है। लेकिन यूपी के सहारनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे बॉयफ्रेंड को ऐसा रिर्टन गिफ्ट मिला है, जिसे वह पूरी जिंदगी नहीं भूल सकता है। आइए जानते हैं क्या है यह अनोखा गिफ्ट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिर्टन गिफ्ट में पुलिस के सामने करवा दी शादी
दरअसल, सहारनरपुर जिले के गोपालपुरा गांव में रहने वाला एक युवक का ख्वाजा गांव में रहने वाली गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर उससे चोरी-छिपे मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। लेकिन ग्रामीणों ने उसे लड़की से मिलते ही रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने लड़के के परिजनों को मौके पर बुलाया और दोनों परिवार की सहमति से उसी समय मंदिर में दोनों की पुलिस के सामने शादी करवा दी। इस तरह युवक को अपनी प्रेमिका के बर्थडे पर जिंदगी भार याद रखने वाला यह रिर्टन गिफ्ट मिल गया।

अब दोबारा शादी कर ससुराल पहुंची दुल्हन
बता दें कि युवक का लड़की के साथ पिछले 2 साल से लव-अफेयर चल रहा था। वह पहले भी कई बार प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। लड़की के आसपास के लोगों ने उसे समझाया भी था, जिसके बाद सभी ने आपसी सहमति से दोनों को पति-पत्नी बनाने का फैसला किया। लेकिन लड़के के परिवार वालों का कहना था कि वह दोबारा अपने बेटी की शादी इसी लड़की के साथ करेंगे। साथ ही पूरे सम्मान के साथ गांव से दुल्हन को विदा करके अपने घर ले जाएंगे। रविवार को इस तरह कपल की दोबारा शादी हुई और लड़की दुल्हन बनकर अपनी ससुराल पहुंची।