उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह होने के आसार है। तो ऐसे में सभी के मन में यह सवाल होगा कि आखिर इस बार मंत्रिमंडल में किन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। या फिर कौन से ऐसे बड़े नेता हैं जिन्हें नए मंत्रिमंडल में बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 14 या 15 को सीएम योगी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा सरकार बनना तय हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह होने के आसार है। तो ऐसे में सभी के मन में यह सवाल होगा कि आखिर इस बार मंत्रिमंडल में किन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। या फिर कौन से ऐसे बड़े नेता हैं जिन्हें नए मंत्रिमंडल में बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 14 या 15 को सीएम योगी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्रिमंडल में इनको मिल सकती है जगह
निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय निषाद बनेंगे मंत्री
निषाद पार्टी के कोटे से दो मंत्री बनने के आसार
अपना दल के कोटे से भी तीन मंत्री बनने के आसार
इलाहाबाद पश्चिम से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह बनेंगे दोबारा मंत्री
इलाहाबाद दक्षिण से विधायक नंद गोपाल गुप्ता बनेंगे दोबारा मंत्री
लखनऊ सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह बन सकते हैं मंत्री
देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी मंत्री की रेस में
कन्नौज से विधायक असीम अरुण बन सकते हैं मंत्री
नोएडा विधायक पंकज सिंह भी रेस में
आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य बनेंगी मंत्री
चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी मंत्री की रेस में
मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा बनेंगे दोबारा मंत्री
लखनऊ कैंट से विधायक बृजेश पाठक बनेंगे दोबारा मंत्री
लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन बनेंगे दोबारा मंत्री
कानपुर के महाराजपुर से विधायक सतीश महाना बनेंगे दोबारा मंत्री

'भाजपा की सीटों को घटा कर दिखाया हमने'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी हार के बाद शुक्रवार सुबह पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!