देहरादून में तीन घरों में चोरी घटनाएं सामने आने से शहर में हड़कंप मच गया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि बदमाशों ने एक ही तरीके से तीनों घरों में चोरी की है। बदमाश चोरी करने से पहले घर की महिलाओं और बच्चों को कमरे में बंद कर देते थे।

देहरादून: उत्तराखंड के राज्य देहरादून में उस समय हड़कंप मच गया जब एक साथ तीन घरों में चोरी हुई। हैरान करने वाली बात तो यह है कि बदमाशों ने तीनों घरों में चोरी करने का एक ही तरीका अपनाया था। शुक्रवार की देर रात को तीन घरों में लूट की घटना सामने आई। जिसके बाद पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। लेकिन शहरवासी हैरान है कि बदमाशों ने चोरी को अंजाम देने के लिए एक ही तरह का तरीका क्यों निकाला। पुलिस भी सच का पता लगाने में जुट हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरवाजे की जाली काटकर घर के अंदर दाखिल हुए बदमाश 
राज्य के गोरखपुर चौक के पास घर में लूट की घटना रात करीब तीन बजे हुई। इस घर में बदमाश दरवाजे की जाली काटकर घर में दाखिल हुए। उसके बाद बदमाशों ने यहां पहले महिलाओं को कमरे में बंद किया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर में वीना देवी, उनकी मां सीमा वर्मा और भांजा मौजूद था। देर रात करीब तीन बजे तीन सशस्त्र बदमाश दरवाजे की जाली काटकर दाखिल हो गए और दोनों महिलाओं और बच्चे को कमरे में बंद किया और जेवर इत्यादि लूट लिए।

गोरखपुर चौक से कुछ दूरी पर बदमाशों ने दोहराई चोरी की घटना
दूसरी ओर राज्य के बनियावाला में शुक्रवार की देर रात घर में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां भी बदमाशों ने घर की महिलाओं को बंद करके कमरे से जेवर लूटे। गोरखपुर चौक से कुछ दूर पर ही नितिन नाम के एक युवक ने घर पर चोरी की वारदात के बारे में पुलिस को बताया। इस घटना के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। चोरी की सूचना को लेकर नितिन ने सुबह पुलिस को बताया कि उसके घर से भी कीमती सामान गायब हुआ और एक बॉक्स चोरी हुआ है। यह बॉक्स उसे खेत में पड़ा मिला। यह घटना किस समय हुई उसे नहीं पता चला क्योंकि वह बहुत ही गहरी नींद में था।

उत्तराखंड में चलती कार में मां और 6 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, दोनों को सड़क पर फेंका

रुड़की में चलती कार में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, नशे की हालत में मां-बेटी से किया था दुष्कर्म